शीघ्रता से करें जन समस्याओं का समाधान :योगी
09-Mar-2024 06:47 PM 4429
गोरखपुर 09 मार्च (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए जिसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और एक.एक करके सबकी समस्याएं सुनीं तथा कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^