शेखर कपूर आईएफएफआई के महोत्सव निदेशक नियुक्त
25-Jul-2024 09:04 PM 3000
मुंबई, 25 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार शेखर कपूर को गोवा में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(आईएफएफआई) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया हैंडल से आईएफएफआई ने एक ट्वीट किया , जिसमें लिखा गया कि आईएफएफआई ने दिग्गज फिल्म निर्माता शेखर कपूर को अपने महोत्सव निदेशक के रूप में नियुक्त करके अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ। प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का नेतृत्व करेंगे, जो एक सिनेमाई भव्यता का वादा करता है।शेखर कपूर ने कहा कि उन्हें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का निदेशक नियुक्त किया जाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा यह सम्मान की बात है। यह प्रतिबद्धता है। यह जिम्मेदारी है। मुझे अपने भरोसे के लायक समझने के लिए आपका धन्यवाद।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^