विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में होना चाहिए अधिक योगदान- राष्ट्रपति
Zuber Ansari
India
01-Sep-2023 02:24 PM
2525
बिलासपुर 01 सितम्बर(संवाददाता)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा हैं कि शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में अधिक योगदान होना चाहिए। श्रीमती मुर्मु ने आज यहां गुरू घासी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के कुल आबादी में महिलाओं की आबादी आधी है।इनके सशक्तिकरण से ही देश का सर्वागीण विकास हो सकता है।उन्होने समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाली छात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्ण पदक पाने वाली 45 छात्राएं है,जोकि स्वर्ण पदक वाले विद्यार्थियों का 60 प्रतिशत है।उन्होने इसकी सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के पीछे उनकी अपनी प्रतिभा लगन के साथ-साथ उनके परिवार जनों के साथ ही विश्वविद्यालय की टीम का योगदान भी है। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय काफी है। राज्य की एक तिहाई आबादी जनजातीय है। जनजातीय समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और महिलाओं की भागीदारी जैसे विषय बहुत महत्वपूर्ण है।विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में अच्छा कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने चन्द्रयान 3 का जिक्र करते हुए कहा कि वर्षों से निष्ठा से इस पर काम होता रहा। मार्ग में आने वाली रूकावटों की परवाह न करते हुए हम सब बढ़ते रहे। यही जीवन में भी होता है। तात्कालिक असफलताओं से हताश नहीं होना चाहिए।उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के विषय पर विश्वविद्यालय को कुछ आयोजन करने चाहिए ताकि समाज में साइंटिफिक टेंपर का विकास होता रहे। यह हमारे संविधान के मूल कर्तव्यों में शामिल है। उन्होने कहा कि जो देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाने में आगे रहेंगे, वे ज्यादा तरक्की करेंगे। आज भारत अपने वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों के प्रतिभा के बल पर स्पेस क्लब तथा न्यूक्लियर के क्षेत्र में प्रमुख स्थान बना चुका है। हमने कम लागत में यह कार्य किया है जिसे दुनिया में सराहा गया।उन्होने कहा कि कभी कभी इन क्षेत्रों में भारत को दुनिया में असहयोग का सामना करना पड़ा लेकिन भारत पीछे नहीं हटा और अपना लक्ष्य प्राप्त किया।...////...
«
सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु, दो अन्य घायल
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
»
बस और ट्रक में टक्कर से एक की मौत, तीस घायल
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
shiksha-ke-maadhyam-se-mahila-sashaktikaran-men-hona-chaahie-adhik-yogadaana-raashtarapati
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/shiksha-ke-maadhyam-se-mahila-sashaktikaran-men-hona-chaahie-adhik-yogadaana-raashtarapati
PAGETOP:
ERROR: