शिक्षा से लड़कियां अपने पैरों पर खड़े होकर बनाने लगी हैं अपनी पहचान-विमुक्ति
07-Sep-2024 09:45 PM 5876
जयपुर, 07 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान में जयपुर की विमुक्ति संस्था ने शहर की झुग्गी बस्तियों में रहने वाली लड़कियों के जीवन को बदलने का बीड़ा उठाया जो आज वे अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में अपनी पहचान बनाने लगी हैं। संस्था ने ऐसी लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर शनिवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में बताया कि शिक्षा का अभाव आज भी समाज के एक तबके में देखने को मिलता है, खासकर लड़कियों के लिए। विमुक्ति की स्थापना लवलीना सोगानी द्वारा की गई थी, जिन्होंने छह लड़कियों के साथ इसकी शुरुआत की। आज यह संस्था 800 से अधिक लड़कियों को शिक्षा के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^