शिमला में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे
08-Dec-2023 07:12 PM 5405
शिमला, 08 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। शिमला शहर में बड़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ये प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण साबित होने वाला हैं। प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 1555 करोड रुपए की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट शहर में 13.55 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें 13 स्टेशन होंगे। उन्होंने बताया कि शिमला में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह रोपवे प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । अक्टूबर तक सभी ओपचारिकताएं पूरी कर काम शुरू कर लिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^