शिंदे ने जालना में 441 किसानों को 32 लाख रुपये का मुआवजा दिया
04-Nov-2023 09:31 AM 3981
जालना, 03 नवंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 14 अक्टूबर को जिले के अंबाद तालुका के अंतरवाली सरती गांव में आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे-पाटिल की एक सार्वजनिक रैली के लिए अपने खेत उपलब्ध कराने के कारण भारी नुकसान उठाने वाले 441 किसानों को 32 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में शुक्रवार को यहां कहा गया कि श्री जारांगे-पाटिल द्वारा गुरुवार को अपना अनशन वापस लेने के बाद मराठा आरक्षण आंदोलन निर्णायक चरण में पहुंच गया। मराठा समुदाय ने राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध सीमा में आरक्षण देने की घोषणा के बाद संतोष व्यक्त किया है। वहीं जालना के किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री जारांगे-पाटिल द्वारा मराठा आरक्षण के लिए ईमानदार लड़ाई और इसमें समुदाय के सदस्यों की उत्साही भागीदारी को देखते हुए, मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^