शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की
20-Jul-2023 01:58 PM 6423
मुंबई, 20 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को खालापुर तालुका में इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन की घटना में चार लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और घायलों के उपचार का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। श्री शिंदे ने ट्वीट किया, “इरशालवाड़ी में हुए भूस्खलन में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं।” मुख्यमंत्री खुद कैबिनेट सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जारी बचाव अभियान की निगरानी की। घटनास्थल तक कोई सड़क नहीं होने के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम और स्थानीय प्रशासन की बचाव टीम हालांकि पैदल ही मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अब तक 80 लोगों को बचाया गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर मौके पर नहीं पहुंच सका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^