शिंदे ने मुंबई में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की
07-Jan-2024 06:55 PM 6774
मुंबई, 07 जनवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार राज्य में पूर्व सैनिकों के लिए कुछ योजनाएं लागू करने वाली है। श्री शिंदे ने नरीमन पॉइंट इलाके में मुंबई पूर्ण स्वच्छता अभियान में भाग लेने के बाद एक बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों को यह आश्वासन दिया। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए दिव्यांग हुए पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा, "हमें आप सभी पर बहुत गर्व है और हम राज्य में पूर्व सैनिकों के लिए कुछ योजनाएं लागू करने का इरादा रखते हैं। यदि इस संबंध में और कुछ किया जा सकता है तो सुझाव दिया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^