शिंदे, फडणवीस सरकार के एक साल पूरा होने पर पत्रिका जारी
04-Jul-2023 10:35 PM 6385
मुंबई, 04 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़नवीस सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष के महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा करने वाली एक पुस्तिका ‘पहिले वर्ष सुराज्याचे’ (सुशासन का पहला वर्ष) और एक पत्रिका ‘लोकराज्य’ जारी की गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पत्रिका को जारी किया। इस अवसर पर नवनियुक्त मंत्रियों सहित सभी मंत्री उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^