शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जरूरीःपाटिल
15-Jul-2022 07:14 PM 5381
पुणे 15 जुलाई (AGENCY) इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करना जरूरी है। श्री पाटिल ने अपने एक बयान में कहा कि राज्य में प्रशासनिक निर्णयों सहित, अन्य सार्वजनिक कार्यों को करने के लिए मंत्रिमंडल के विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भाजपा सरकार ने गुरुवार को पहली कैबिनेट बैठक की। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों को कम करने सहित आठ महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत महाराष्ट्र विधायिका की पांच याचिकाओं पर सुनवाई करेगी, जिसमें 16 बागी विधायकों की अयोग्यता भी शामिल है। पूरी प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है। श्री पाटिल ने कहा कि यह आंतरिक मतभेदों और शिवसेना के शीर्ष नेताओं व उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ती दरार के कारण विभाजित हुआ। श्री पाटिल ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से अपनी पार्टी को एकजुट रखने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे पर बड़ा दिल दिखाने और भाजपा से हाथ मिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के पास अपनी पार्टी को बचाए रखने का यही एकमात्र विकल्प बचा है। श्री पाटिल ने कहा कि न्यायपालिका अपना काम निष्पक्ष रूप से कर रही हैं और सभी को न्यायपालिका में विश्वास है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों के हित के लिए राज्य में एक स्थिर राजनीतिक माहौल बनाए रखना जरूरी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^