शिवपुरी जिले की चार सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला, पोहरी में संघर्ष त्रिकोणीय
10-Nov-2023 08:15 PM 9340
शिवपुरी, 10 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है, जबकि पोहरी विधानसभा क्षेत्र इस बार त्रिकोणीय संघर्ष का सामना करने वाला है। जिले की पोहरी विधानसभा सीट पर प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ भाजपा के प्रत्याशी हैं। यहाँ कांग्रेस ने कैलाश कुशवाहा को और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने प्रद्युम्न वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। यह क्षेत्र धाकड़ बाहुल्य क्षेत्र है। इस विधानसभा क्षेत्र से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^