शिवराज ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई
28-Aug-2023 12:06 PM 4711
भोपाल, 28 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सबसे आगे हिंदुस्तानी, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने नीरज चोपड़ा जी आपको हृदय से बधाई देता हूँ। आपकी इस उपलब्धि से समस्त देशवासी हर्षित एवं गर्वित हैं। आप निरंतर ऐसे ही अपने स्वर्ण प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करते रहें; शुभकामनाएँ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^