शिवराज ने केमिकल फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया
23-May-2022 04:57 PM 4095
भोपाल, 23 मई (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के पचामा में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में दो लोगों का असमय निधन होने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीहोर के पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग से हुई दुर्घटना में दो अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने ईश्वर से घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना भी की है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इसके साथ घायलों के संपूर्ण इलाज का खर्च भी सरकार वहन करेगी। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^