शिवराज ने लिया उत्तराखंड हादसे का संज्ञान, हादसे के शिकार लोगों के इलाज की व्यवस्था का आग्रह
05-Jun-2022 11:09 PM 5023
भोपाल, 05 जून (AGENCY) उत्तराखंड में हुए हादसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा की है आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान पूरी घटना के राहत कार्यों का संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^