शिवराज ने उज्जैन में 554 करोड़ 89 लाख की लागत के 9 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
22-Sep-2023 08:28 PM 6528
उज्जैन, 22 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर 15 एमएसएमई क्लस्टर का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन क्लस्टरों में 01 हजार 937 करोड़ के निवेश से 552 इकाईयों की स्थापना होगी और लगभग 28 हजार 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री चौहान ने 932 करोड़ 22 लाख के निवेश वाली 1708 इकाईयों का लोकार्पण भी किया। इससे लगभग 16 हजार 375 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश की 307 औद्योगिक इकाईयों का भूमि पूजन भी किया गया, 556 करोड़ 41 लाख के निवेश की इन इकाईयों से 6 हजार 310 लोगों को रोजगार मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^