शिवराज ने विजयादशमी के पावन पर्व पर निवास में किया पूजन
24-Oct-2023 12:26 PM 1963
भोपाल, 24 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सत्य, धर्म और न्याय की विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ के पावन अवसर पर आज निवास में विधि विधान से पूजन किया। श्री चौहान ने इस मौके पर कहा कि मैया और भगवान राम से यही प्रार्थना है कि बुराई मिटे, दुर्जनों का नाश हो, सर्वदा प्रदेश एवं देश सुरक्षित रहे, सबका मंगल व कल्याण हो। उन्होंने प्रदेशवासियों को पुनः विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^