शून्य से शिखर की यात्रा जैसा रहा टंडन का जीवनः योगी
21-Jul-2023 06:27 PM 1386
लखनऊ, 21 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के राज्यपाल रहे लालजी टंडन को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को आगे बढ़ाने वाले श्री टंडन की यात्रा शून्य से शिखर तक की रही है। श्री योगी ने शुक्रवार को दिवंगत नेता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा “ लालजी टंडन ने लखनऊ में श्रद्धेय अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया था। उनकी स्मृतियों को हम सब नमन करते हैं। उनकी यात्रा वास्तव में शून्य से शिखर की यात्रा रही। एक सामान्य कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद और बिहार व मध्य प्रदेश में राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने अनुभव और योग्यता का परिचय देकर जो लाभ प्रदेश और उन सभी राज्यों को दिया वह उल्लेखनीय है और व्यवस्था के लिए एक उदाहरण भी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^