शूटर संस्कार हवेलिया को युवा खेल रत्न पुरस्कार
08-Oct-2021 10:50 PM 1537
लखनऊ, 8 अक्टूबर (AGENCY) जूनियर स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ऩे वाले उत्तर प्रदेश के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संस्कार हवेलिया को खेलों में उनके शानदार योगदान के लिए युवा खेल रत्न पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शुक्रवार को राष्ट्रीय पुस्तक मेला के तहत मोती महल लॉन में एक समारोह में उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दिया जिसे संस्कार के पिता शक्ति प्रकाश हवेलिया ने प्राप्त किया। इस दौरान प्रसिद्ध खेल प्रेमी और अवधेश शुक्ला (उपाध्यक्ष, यूपी रोइंग एसोसिएशन) ने संस्कार हवेलिया को एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि व्यक्तिगत तौर पर प्रदान की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^