शोपियां में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़
05-Sep-2022 08:56 PM 5751
श्रीनगर 05 सितंबर (संवाददाता) जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के बसकुचन गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गांव में इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बल के जवान संदिग्ध स्थान की ओर जाने लगे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलियां चलायी। , जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^