श्रद्धा कपूर ने बताई संडे की प्लानिंग
27-Sep-2022 01:49 PM 5506
मुंबई, 27 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने संडे मनाने की प्लानिंग प्रशंसकों को बतायी है।रविवार यानी संडे कुछ भी ना करने का सबसे बेहतरीन दिन होता है, तो श्रद्धा के लिए भी यह कुछ अलग नहीं है। श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया मंच, कू ऐप पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनके संडे का प्लान डे-ड्रीमिंग यानी दिन में सपनों की दुनिया में खो जाने वाला होता है। श्रद्धा ने अपनी एक बेहतरीन तस्वीर को कू पोस्ट करते हुए लिखा, संडे ड्रीमिंग। इस तस्वीर में श्रद्धा बेहद हसीन नजर आ रही हैं और उनकी सादगी वाले लुक के साथ ही उनके एक्सप्रेशंस बिल्कुल संडे के डे-ड्रीमिंग को बखूबी बयां कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^