श्रीअन्न स्वास्थ्य के लिए लाभदायक: विनोद सोनकर
14-Oct-2023 07:45 PM 4862
कौशांबी 14 अक्टूबर (संवाददाता)उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सांसद विनोद सोनकर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज को “श्रीअन्न” नाम देकर निरन्तर मोटे अनाज को बढ़ावा देने/जन-जन तक पहुॅचाने का कार्य कर रहें है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में आज आयोजित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2023-24 योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रोड-शो कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों की श्रृखला में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्री मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। देश के गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, महिलाओं एवं युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^