श्रीलंका की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे राजनाथ
01-Sep-2023 05:14 PM 4783
नयी दिल्ली 01 सितंबर (संवाददाता) पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ संबंधों को निरंतर मजबूत बनाने की कड़ी के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को श्रीलंका की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान श्री सिंह श्रीलंका के राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवद्धने के साथ बातचीत करेंगे। इन बैठकों में श्रीलंका के साथ भारत के रक्षा संबंधों के समस्त पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। रक्षा मंत्री मध्य श्रीलंका स्थित नुवारा एलिया और देश के पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली का भी दौरा करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^