श्रीलंका में दो बसों की टक्कर में 35 लोग घायल, छह की हालत नाजुक
19-Jan-2025 08:37 PM 7123
कोलंबो, 19 जनवरी (संवाददाता) श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत में रविवार सुबह दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 35 से अधिक लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बताया कि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका मतारा जिले के मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दुर्घटना के समय बारिश हो रही थी। पुलिस ने हाल ही में खुलासा किया है कि 2020 से 2024 के बीच यातायात दुर्घटनाओं में 12,140 लोगों की जान चली गयी है। बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर श्रीलंकाई अधिकारियों ने यात्री बसों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^