श्रीलंका में पर्यटक बस और ट्रक की टक्कर में बस चालक की मौत, 19 पर्यटक घायल
17-Jan-2025 08:10 PM 3704
कोलम्बो, 17 जनवरी (संवाददाता) श्रीलंका के दक्षिण एक्सप्रेस-वे में शुक्रवार सुबह विदेशी पर्यटकों को ले जा रही एक बस की सीमेंट से लदे ट्रक से टक्कर होने से बस चालक की मौत हो गई और अन्य 19 पर्यटक घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिसकर्मी प्रवक्ता के.बी मानथुंगा ने कहा कि यह दुर्घटना दक्षिणी प्रांत में बेलिएट्टा और अपरेक्का के बीच हुई। तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे सीमेंट से लदे ट्रक में टक्कर मार दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^