विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
श्रीलंका नौसेना ने 43 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, छह नावों को किया जब्त
Zuber Ansari
India
19-Dec-2021 09:04 PM
1313
रामेश्वरम 19 दिसंबर(AGENCY) श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा का उल्लंघन कर मछलियों को पकड़ने आये तमिलनाडु के 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके छह नौकाओं को जब्त कर लिया है। तमिलनाडु मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि शनिवार देर रात श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा लांघ कर मछलियां पकड़ने आये तमिलनाडु के 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके छह नौकाओं का जब्त कर लिया है। ये सभी मछुआरे रामेश्वरम के रहने वाले थे। श्रीलंका नौसेना ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास से गिरफ्तार किया जब वे सभी मछली पकड़ रहे थे। एक रिपोर्ट में यहां बताया गया कि सभी मछुआरों को कांकेसंथुराई ले जाया गया है वहां सभी को अधिकारियों के सुपुर्द किया जायेगा जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि मछुआरे शनिवार सुबह रामेश्वरम से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। इस बीच श्रीलंका नौसेना के आधिरिक वेवसाइट के अनुसार कल रात दक्षिण पूर्व समुद्र के जफना तथा डेल्फ़्ट द्वीप पर एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया जिसमें छह मछली पकड़ने वाली जहाज के साथ 43 भारतीय मछुआरे को पकड़ा गया है। इस विशेष अभियान में उत्तरी नौसेना कमान से जुड़े एक फास्ट अटैक क्राफ्ट ने भारतीय मछुआरों को उनकी नावों के साथ पकड़ लिया। यह ऑपरेशन कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया था। जिसके बाद सभी का कोरोना जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस बीच रामेश्वरम से लोकसभा सांसद ने केंद्र सरकार से इस पर जल्द से जल्द कदम उठाने को आग्रह किया कहा जिससे पकड़े गये मछुआरों को उनके नाव के साथ जल्द से जल्द रिहा कराया जा सके। इसके अलावा कई मछुआरों के संगठनों के नेताओं ने मछुआरों की गिरफ्तारी पर गहरी आपत्ति जतायी है तथा केंद्र सरकार से भोलेे-भाले मछुआरों के रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। रामेश्वरम के मछुआरों ने इस गिरफ्तारी को लेकर आज आमरण अनशन की शुरुआत की तथा इस गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया साथ ही सभी मछुआरों की सुरक्षित रिहाई की मांग की। तमिलनाडु तटीय नौकाओं के सचिव पी सेशयू ने कहा कि ग्यारह मछुआरों के संगठनों के साथ आपातकाल बैठक बुलायी गयी है तमिलनाडु कोस्टल मैकेनाइज्ड बोट्स फिशरमैन एसोसिएशन के सचिव पी. सेशु राजा ने पत्रकारों को बताया कि 11 मछुआरा संघों के नेताओं द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में इस आशय पर निर्णय लिया गया। श्रीलंका सरकार जबतक सभी 43 मछुआरों को रिहा नहीं किया जाता तब तक यह अनशन जारी रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया है की राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए भारी संख्या में रामेश्वरम बस अड्डा पर कल प्रदर्शन करेगी। मछुआरों के संगठन ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को इस मामले पर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया कहा जिससे सभी मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित कराई जा सके।...////...
«
पवन वर्मा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष
राज्य
»
विजय संकल्प यात्रा से नड्डा ने किया चुनावी रैली का आगाज
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
shreelamka-nausena-ne-43-bhaarateey-machhuaaron-ko-pakadaha-chhah-naavon-ko-kiya-jabata
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/shreelamka-nausena-ne-43-bhaarateey-machhuaaron-ko-pakadaha-chhah-naavon-ko-kiya-jabata
PAGETOP:
ERROR: