श्रीलंका ने असलंका के शतक से बंगलादेश को दिया 280रनों का लक्ष्य
06-Nov-2023 10:25 PM 7603
नयी दिल्ली 06 नवंबर (संवाददाता) श्रीलंका ने आईसीसी विश्वकप के 38वें मुकाबले में सोमवार को चरिथ असलंका की 108 रन तथा पथुम निसंका और सदीरा समराविक्रमा की 41-41 रनों की पारी की बदौलत बंगलादेश को 280 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां अरूण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर उसने कुसल परेरा चार रन का विकेट गंवा दिया। उन्हें शाकिब ने शोरिफ़ुल इस्लाम के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान कुसल मेंडिस 19 रन को शाकिब ने शोरिफुल इस्लाम के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। 13ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका 36 गेंदों में 41 रन आउट हुये। उन्हें तंजीम बोल्ड आउट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^