श्रीलंका सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
01-Jul-2024 07:23 PM 7933
कोलंबो, 01 जुलाई (संवाददाता) श्रीलंका में कोलंबो-कैंडी मुख्य मार्ग पर वेवेल्डेनिया में सोमवार सुबह यात्रियों को ले जा रही दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे कम से कम 15 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कोलंबो-कैंडी मुख्य मार्ग श्रीलंका के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है और वेवेल्डेनिया कोलंबो से लगभग 60 किमी दूर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^