श्रीलंका संकट के लिए रुस जिम्मेदार:जेलेंस्की
14-Jul-2022 08:16 PM 4439
कोलंबो 14 जुलाई (AGENCY) यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने श्रीलंका के वर्तमान संकट के लिए रुस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उनके देश पर सैन्य कार्रवाई के दौरान खाद्य उत्पादों के निर्यात को रोक देने से दुनिया में अशांति हो गई है। डेली मिरर के अनुसार सोल में एशियन लीडरशिप कांन्फ्रेस में अपने संबोधन में श्री जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन पर आक्रमण में जिस तरह की नीति का इस्तेमाल किया वह एक आर्थिक झटका था। मौजूदा संकट से भोजन और तेल की आपूर्ति चेन में व्यवधान होने से कई देशों में अशांति हो गई और इससे रुस को लाभ हुआ। श्री जेलेंस्की ने कहा कि इससे केवल हम ही चिंतित नही है , श्रीलंका की घटनाएं इसका उदाहरण है। भोजन और तेल की बढ़ती कीमतों ने एक सामाजिक विस्फोट कर दिया। यह कैसे खत्म होगा कोई नहीं जानता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^