श्रीनगर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान बहाल
09-Jan-2022 01:13 PM 7604
श्रीनगर, 09 जनवरी (AGENCY) कश्मीर में हिमपात और कम दृश्यता के कारण पिछले कई दिनों से उडान सेवा प्रभावित रहने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गयी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर हवाई अड्डे के ट्वीट में बताया गया “चार जनवरी से अब तक हमें 134 उडानों को रद्द करना पड़ा। उन सभी फ्लाइट के यात्रियों को अभी बिठाया जा रहा है। यात्रियों की संख्या कम होने के बाद ही नई बुकिंग सेवा शुरू की जाएंगी।” इससे पहले हवाईअड्डा अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर जमीं बर्फ हटवा लिया है। पिछले कई दिनों से बर्फबारी और खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर अधिकांश उड़ानों को रद्द किया गया या फिर देरी से उडान भरी, जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को आने वाले उपलब्ध दिनों में संबंधित एयरलाइनों द्वारा अतिरिक्त शुल्क लिए बिना उड़ानों का आश्वासन दिया गया था। कुछ यात्रियों ने हालांकि यात्रा शुल्क पूरा वापिस करने का विकल्प चुना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^