शुक्ल ने सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
16-Feb-2024 06:24 PM 3485
शिमला,16 फरवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को ऊना जिले के गोंदपुर जयचंद स्थित उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री (56) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का अकस्मात निधन न केवल परिजनों बल्कि इस क्षेत्र एवं पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री सामाजिक कार्यों के प्रति अत्यंत संवेदनशील थीं तथा जरूरतमंदों की मदद के लिये सदैव तत्पर रहती थीं। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिये जिला ऊना के हरोली से शुरू किये गये विशेष जागरूकता अभियान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^