श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में
09-Sep-2021 06:39 PM 4384
नयी दिल्ली, 09 सितम्बर (AGENCY) श्याम लाल कॉलेज ने यहाँ मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खेली जा रही दिल्ली स्टेट सीनियर हॉकी चैंपियनशिप में अशोक नगर हॉकी स्टेडियम को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। श्याम लाल कॉलेज की तरफ से आशीष सहरावत, भारत, विकास उपाध्याय, राजवीर और सरवन कुमार ने एक-एक गोल किया जबकि अशोकनगर की तरफ से राधेश्याम ने दो गोल और विकास ने एक गोल किया। कल 10:00 बजे पहला सेमीफाइनल श्याम लाल कॉलेज और गुम्मनहेड़ा के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल ओटीएचएल तथा फेथ क्लब के बीच खेला जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^