सिद्दारमैया ने 'कर हस्तांतरण असमानता' मामले पर आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
12-Sep-2024 11:17 PM 4692
बंगलुरु, 12 सितंबर (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 'कर हस्तांतरण असमानता' मामले पर चर्चा करने के लिये आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। एक अधिकारी ने यहां गुरुवार को बताया कि केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को लिखे अपने पत्र में श्री सिद्दारमैया ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बेंगलुरु में एक सम्मेलन का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने लिखा है कि कर्नाटक जैसे उच्च प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वाले राज्यों को उनके आर्थिक प्रदर्शन के लिए अनुचित रूप से दंडित किया जा रहा है तथा उन्हें अन्य राज्यों के मुकाबले कम 'कर' आवंटन प्राप्त हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^