सिद्दारमैया पर पुस्तक को लेकर कांग्रेस-भाजपा में तकरार , अदालत ने विमोचन पर लगायी रोक
09-Jan-2023 11:52 PM 7687
बेंगलुरू 09 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल पर एक पुस्तक के जरिए उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया। इस बीच एक स्थानीय अदालत ने श्री सिद्दारमैया के पुत्र एवं विधायक यतीन्द्र सिद्दारमैया की याचिका पर पुस्तक के विमोचन पर रोक लगा दी है। वहीं टाउन हॉल में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है , जहां पुस्तक का विमोचन होना था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^