सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में विलम्ब बर्दाशत नहीं: शिवराज
25-Apr-2023 08:06 PM 3242
भोपाल, 25 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा घाटी विकास विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं का कार्य जल्द पूरा कर लोकार्पण की तैयारी की जाए। कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने परियोजनावार समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का कार्य पूर्ण करने में विलम्ब न हो। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाली निर्माण एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। निर्माण एजेन्सियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए जाए। परियोजनाओं का कार्य मिल-जुल कर समय पर पूरा करें। प्रदेश की यह महत्वपूर्ण परियोजनाएँ हैं, जो जनता की जिंदगी और कल्याण से जुड़ी हुई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^