सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस समारोह में शामिल होंगे मोदी
23-Nov-2023 04:16 PM 5324
सिंधुदुर्ग 23 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी चार दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में भारतीय नौसेना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर श्री मोदी मालवण-राजकोट में बनी छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उन्होंने भारतीय नौसेना के निर्माण में छत्रपति शिवाजी के योगदान को ध्यान में रखते हुए सिंधुदुर्ग किले में यह समारोह कनाये जाने के निर्देश दिये हैं। सिंधुदुर्ग के मालवन-राजकोट समुद्री तट पर छत्रपति शिवाजी की 43 फीट की प्रतिमा बनायी गयी है। साथ ही, शिवाजी के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाती एक आर्ट गैलरी भी बनायी गयी है। कार्यक्रम में नौसेना के विभिन्न युद्धपोत भाग लेंगे। इस दिन का जश्न मनाने वाले कार्यक्रम तारकर्ली और मकवन बीच पर भी आयोजित किए जाएंगे। विदेशी नौसेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी और देश विदेश के गणमान्य व्यक्ति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि सिंधुदुर्ग किला 17वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी ने बनवाया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^