सिन्हा ने जम्मू में लीड के ‘महोत्सव-2023’ को किया संबोधित
09-Dec-2023 10:35 PM 5747
जम्मू, 09 दिसंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को गुलशन ग्राउंड में लद्दाख, जम्मू और कश्मीर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड डेवलपमेंट डायलॉग की ओर से आयोजित ‘महोत्सव-2023’ को संबोधित किया। अपने संबोधन में, उपराज्यपाल ने लीड पहल के पेशेवरों की टीम के प्रयासों की सराहना की, जो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सतत विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों की विकास संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने युवा उद्यमियों से नए अवसरों का लाभ उठाने और वैश्विक स्तर पर जाने के लिए स्थानीय को मजबूत करने का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^