सिसोदिया ने जारी किया बाढ़ नियंत्रण आदेश 2022
30-Jun-2022 10:58 PM 8513
नयी दिल्ली, 30 जून (AGENCY) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में मानसून के दौरान जलजमाव व यमुना नदी के जलस्तर बढ़ जाने के कारण खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए सभी नोडल एजेंसीज को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है। श्री सिसोदिया ने गुरुवार को बाढ़ नियंत्रण आदेश 2022 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी सभी एजेंसीज के संयुक्त प्रयासों की मदद से इन समस्याओं से निपटने में काफी हद तक मदद मिली थी। इस बार भी राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभाग मानसून के दौरान बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसीज ने शानदार काम किया था व मिन्टो ब्रिज जैसे बहुत से संवेदनशील जगहों पर जलजमाव की समस्या से निजात पा लिया था। लेकिन पिछले साल अप्रत्याशित वर्षा के कारण दिल्ली में जलजमाव के कई और संवेदनशील क्षेत्र सामने आए। इस साल उन स्थानों पर जलजमाव को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए है। श्री सिसोदिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एजेंसीज इस साल जलजमाव वाले स्थानों की कड़ी निगरानी करें और ध्यान रखे कि जलजमाव से संबंधित समस्याओं के कारण किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों का दौरा करें व जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उनपर तत्काल कारवाई करें और उससे संबंधित रिपोर्ट पेश करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^