सिवनी गोवंश हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच, पांच गिरफ्तार : यादव
22-Jun-2024 06:49 PM 5394
भोपाल, 22 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम पहुंच रही है और मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ यादव ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव एवं टीम घटना स्थल पहुंच रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^