सोलह रेल सेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
08-Jul-2023 10:10 AM 6495
जयपुर 08 जुलाई (संवाददाता) जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस रेल के संचालन से 16 रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जिन रेलसेवाओं का स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है उनमें गाडी संख्या 22663 चैन्नई एग्मोर-जोधपुर रेलसेवा जो शनिवार को चैन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.30 बजे आगमन करेगी। इसी तरह 11 जुलाई को वलसाड से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 19055 वलसाड-जोधपुर रेलसेवा जो लूनी स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.31 बजे आगमन व 07.33 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.30 बजे आगमन करेगी। 11जुलाई को सिकन्दराबाद से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 22737 सिकन्दराबाद- हिसार रेलसेवा जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.00 बजे आगमन व 08.15 बजे प्रस्थान कर, मेडता रोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.40 बजे आगमन व 09.45 बजे प्रस्थान कर, नागौर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.22 बजे आगमन व 10.27 बजे प्रस्थान कर, नौखा स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.02 बजे आगमन व 11.04 बजे प्रस्थान कर, बीकानेर स्टेशन पर परिवतित समय 12.50 बजे आगमन व 13.15 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 17623 नान्देड़- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 13 जुलाई से नान्देड से प्रस्थान करेगी, पाली मारवाड़ स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.17 बजे आगमन व 07.22 बजे प्रस्थान कर, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.45 बजे आगमन व 09.00 बजे प्रस्थान कर, मेडता रोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.32 बजे आगमन व 10.37 बजे प्रस्थान करेगी। नौ जुलाई को गांधीधाम से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 22484 गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.40 बजे आगमन करेगी। गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलसेवा जो शनिवार को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, मारवाड़ जं. स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.30 बजे आगमन व 07.35 बजे प्रस्थान कर, फालना स्टेशन पर 08.25 बजे आगमन व 08.27 बजे प्रस्थान कर, पिंडवाडा स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.06 बजे आगमन व 09.08 बजे प्रस्थान कर, आबूरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.45 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान कर, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.50 बजे आगमन व 10.52 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 16312 कोचुवेली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो शनिवार को कोचुवेली से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.35 बजे आगमन व 10.37 बजे प्रस्थान कर, आबूरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.20 बजे आगमन व 11.30 बजे प्रस्थान कर, फालना स्टेशन पर 12.39 बजे आगमन व 12.41 बजे प्रस्थान कर, मारवाड़ जं. स्टेषन पर 13.40 बजे आगमन व 13.45 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 19411 साबरमती- दौलतपुर चौक एक्सप्रेस रेलसेवा जो नौ जुलाई को साबरमती से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.25 बजे आगमन व 12.27 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 19107 भावनगर टर्मिनल-उधमपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो नौ जुलाई को भावनगर टर्मिनल से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.48 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09437 महेसाना-आबूरोड एक्सप्रेस रेलसेवा जो नौ जुलाई को महेसाना से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 19.53 बजे आगमन व 19.55 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो शनिवार को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, मारवाड जं. स्टेशन पर परिवर्तित समय 14.10 बजे आगमन व 14.15 बजे प्रस्थान कर, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 17.50 बजे आगमन व 17.55 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12547 आगराकैंट- साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा जो दस जुलाई आगराकैंट से प्रस्थान करेगी, साबरमती स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.20 बजे आगमन करेगी। गाडी संख्या 22547 ग्वालियर- साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा जो शनिवार को ग्वालियर से प्रस्थान करेगी, साबरमती स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.20 बजे आगमन करेगी। गाडी संख्या 19409 अहमदाबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 13 जुलाई को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.48 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह दस जुलाई को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 19401 अहमदाबाद- लखनऊ एक्सप्रेस रेलसेवा पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.48 बजे आगमन एवं 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इन सभी रेलसेवाओं के अन्य स्टेशनों के संचालन एवं ठहराव समय यथावत रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^