सोमालिया में अल-शबाब के 120 आतंकवादी मारे गए
13-Sep-2023 09:21 AM 7428
मोगादिशु, 12 सितंबर (संवाददाता) सोमालिया में स्थानीय बलों द्वारा समर्थित सोमाली राष्ट्रीय सेना (एसएनए) ने पिछले दो दिनों में मध्य सोमालिया के गैल्मुदुग राज्य में अभियान चलाकर 120 अल-शबाब आतंकवादियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस खबर की पुष्टि की। देश के सूचना, संस्कृति और पर्यटन उप मंत्री अब्दीरहमान यूसुफ अल-अदाला ने सोमाली राष्ट्रीय समाचार एजेंसी को बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी समूह के खिलाफ 17 अभियान चलाए। सांसदों और अन्य अधिकारियों के साथ अग्रिम मोर्चे पर तैनात अल-अदाला ने कहा कि “इस अभियान के दौरान मारे गए 120 लड़ाकों में अल-शबाब का वरिष्ठ कमांडर भी शामिल है। वे सोमवार को एल गारस टाउन से भाग गए और वे अपना बचाव नहीं कर सके। सुरक्षा बलों के अभियानों ने उन्हें कमजोर कर दिया है।” हालांकि, उप मंत्री ने एसएनए और स्थानीय बलों में हताहतों की संख्या का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने सुरक्षा बलों से आह्वान किया कि वे आतंकवादियों से अपने घरों की रक्षा सख्ती से करें और क्षेत्र को अल-शबाब से मुक्त होने तक उनसे मुकाबला करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^