सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे शुरू होगी
23-Jul-2022 12:03 AM 6092
नयी दिल्ली 22 जुलाई (AGENCY) नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही नियमित समय सुबह 11 बजे के बजाय अपराह्न दो बजे से होगी। पीठासीन सभापति सस्मित पात्रा ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले सदस्यों को बताया कि सोमवार को श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के रूप में संसद के केन्द्रीय कक्ष में शपथ लेंगी और इसे देखते हुए सभापति ने निर्णय लिया है कि उस दिन सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे से शुरू होगी। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही सोमवार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने के बाद देश का 15 वां राष्ट्रपति चुना गया है। वह सोमवार को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^