सोनी बीबीसी अर्थ सर डेविड एटनबरो के 99वें जन्मदिन पर उनके अद्धितीय कामों का जश्न मनायेगा
07-May-2025 05:32 PM 3665
मुंबई, 07 मई (संवाददाता) सोनी बीबीसी अर्थ प्रस्तुतकर्ता ,जीवविज्ञानी, प्राकृतिक इतिहासकार और लेखक सर डेविड एटनबरो के 99 वें जन्मदिन पर उनके अद्धितीय कामों का जश्न मनायेगा।दशकों से सर डेविड एटनबरो के अद्वितीय कार्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, जिन्होंने हमारे ग्रह की सुंदरता और नाज़ुकता को सामने लाकर लोगों को प्रकृति से जोड़ने का काम किया है। सोनी बीबीसी अर्थ, जो सर डेविड एटनबरो की प्रतिष्ठित डॉक्युमेंट्रीज़ का डेस्टिनेशन है, दर्शकों को उनके अद्वितीय योगदान के सम्मान में एक पूरे दिन का ट्रिब्यूट देने के लिए आमंत्रित करता है। आठ मई को यह महान प्रस्तुतकर्ता 99 वर्ष के हो जाएंगे। इस दिन चैनल सुबह 09:00 बजे से रात 09:00 बजे तक उनके सबसे शानदार और प्रभावशाली कार्यों का एक विशेष चयन प्रसारित करेगा। इनमें लाइफ,लाइफ स्टोरी,फ्रोजन प्लैनेट II,प्लैनेट अर्थ I,द ग्रीन प्लैनेट,मैम्मल्स,सेवन वर्ल्ड्स, वन प्लैनेट,अ परफेक्ट प्लैनेट,प्लैनेट अर्थ III शामिल है सर डेविड एटनबरो के सर्वश्रेष्ठ कार्यों का अद्भुत संकलन सिर्फ सोनी बीबीसी अर्थ पर, 8 मई को सुबह 09:00 बजे से रात 09:00 बजे तक प्रसारित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^