सोनी मैक्स दिखायी जायेगी 'श्रीकांत', 'भैया जी', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'खेल खेल में
28-Sep-2024 03:38 PM 1941
मुंबई, 28 सितंबर (संवाददाता) राजकुमार राव की 'श्रीकांत', मनोज बाजपेयी की 'भैया जी', अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'खेल खेल में' सोनी मैक्स रिलीज होगी।फिल्म श्रीकांत, श्रीकांत बोला की सच्ची कहानी से प्रेरित,दिल को छू लेने वाली फिल्म दृढ़ संकल्प और सामाजिक उद्यमिता की शक्ति को दर्शाती है। 29 सितंबर, 2024 को रात 08:00 बजे सोनी मैक्स पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में मल्टी-मिलियन-डॉलर बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना करने वाले दूरदर्शी उद्यमी श्रीकांत की प्रेरक यात्रा को दिखाया जायेगा।मनोज बाजपेयी अभिनीत, फिल्म 'भैया जी' ,13 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 01:00 बजे और रात 08:00 बजे सोनी मैक्स पर दिखायी जायेगीबड़े मियाँ छोटे मियाँ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2024 को रात 08:00 बजे सोनी मैक्स पर दिखायी जायेगी।खेल खेल में अक्षय कुमार, फरदीन खान, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, तापसी पन्नू, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में हैं। सोनी मैक्स पर यह फिल्म नवंबर में दिखायी जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^