सोनिया गांधी ने भारतीय परंपराओं को सीखने के लिए संघर्ष कियाः वाड्रा
16-Jan-2023 11:57 PM 6613
बेंगलुरु 16 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को यहां कहा कि मेरी मां सोनिया गांधी ने शुरू में भारतीय परंपराओं को सीखने के लिए संघर्ष किया और राजनीति को नापसंद किया। चुनावी राज्य कर्नाटक के दौरे पर यहां पहुंची श्रीमती वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस की ओर से यहां आयोजित महिला केंद्रित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका पालन-पोषण दो बहादुर और मजबूत महिलाओं दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी ने किया है। उन्होंने कहा कि वह (श्रीमती वाड्रा) जब आठ साल की थीं, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने 33 साल के पुत्र को खो दिया था, लेकिन श्री संजय गांधी की मृत्यु के अगले दिन वह देश की सेवा करने के लिए काम पर चली गईं। वह कर्तव्य की भावना और उनकी "आंतरिक शक्ति" थी। मेरी दादी इंदिरा गांधी अपनी मृत्यु तक देश की सेवा करती रहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^