सोनिया, प्रियंका ने आम चुनाव को लेकर की टीएनसीसी के नेताओं के साथ चर्चा
14-Oct-2023 09:22 PM 4900
चेन्नई 14 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी की प्रदेश समिति के नेताओं के साथ चर्चा की। श्रीमती गांधी सहयोगी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) द्वारा आयोजित वुमेन’स राइट कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए यहां आयी हैं। इस बैठक में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुयीं। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के.एस अलागिरी एवं विधानसभा में पार्टी के नेता के. सेल्वपेरूंथयी भी बैठक में शामिल हुए। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी जी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चेन्नई में मिलीं।” पार्टी ने सोशल मीडियो पर इस बैठक की तस्वीरें भी साझा की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्रीमती गांधी और श्रीमती वाड्रा को इस दौरान लोकसभा चुनावों की तैयारी के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने बुथ रणनीति तथा द्रमुक के साथ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी चर्चा की। इससे पहले पुड्डुचेरी के पार्टी नेताओं ने श्रीमती गांधी से मुलाकात की और उनके साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^