सूर्य मिशन: आदित्य-एल1 की पहली कक्षा बदलाव प्रक्रिया रही सफल
03-Sep-2023 08:20 PM 7722
चेन्नई 03 सितंबर (संवाददाता) सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला भारतीय मिशन आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान की पहली कक्षा बदलाव की प्रक्रिया रविवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और उपग्रह दुरुस्त है तथा नाममात्र का संचालन कर रहा है। इसरो ने एक अपडेट में कहा कि पहला पृथ्वी-बाध्य प्रक्रिया (ईबीएन 1) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक किया गया है। प्राप्त की गई नई कक्षा 245 किमी गुणा 22459 किमी है। इसरो ने कहा कि अगली प्रक्रिया (ईबीएन2) पांच सितंबर को लगभग 0300 बजे के लिए निर्धारित है। आदित्य-एल1 को शनिवार को पीएसएलवी-सी57 के जरिये आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था और इसे सटीक कक्षा में स्थापित किया गया था। प्रक्षेपण के बाद इसरो ने कहा कि भारत की पहली सौर वेधशाला ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के गंतव्य तक अपनी यात्रा शुरू कर दी है। यह दुनिया का 23वां सौर मिशन है। आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु-1(एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^