सूर्यकुमार मुझे डिविलियर्स की याद दिलाते हैं : स्टेन
12-Oct-2022 07:59 PM 6549
कोलकाता, 12 अक्टूबर (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने टी20 विश्व कप 2022 से पहले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया की पिच सूर्यकुमार के लिये फायदेमंद साबित होंगी और वह उन्हें एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं। स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट लाइव' पर कहा, “वह उस तरह के खिलाड़ी हैं जो गेंद की गति का उपयोग करना पसंद करते हैं। वह विकेट के पीछे शॉट खेलना पसंद करते हैं। पर्थ, मेलबर्न जैसी जगहों पर इन सभी मैदानों पर थोड़ी अतिरिक्त गति है। आप गति का उपयोग करके फाइन लेग पर और विकेट के पीछे खेल सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^