सोशल मीडिया की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता जरूरी: योगी
29-May-2023 10:41 PM 5014
लखनऊ, 29 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया को विश्वनीयता के प्रति आगाह करते हुये सोमवार को कहा कि डिजिटल क्रांति के इस दौरान में वही ठहर पायेगा जो इसका सही इस्तेमाल करेगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि प्रिंट मीडिया का सीमित दायरा होता है, लेकिन सोशल मीडिया का कोई दायरा नहीं होता है। ऐसे में आप सभी पिछले नौ वर्षों में बदलते भारत की तस्वीर को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के साथ वायरल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का वैश्विक मंच भारत की प्रतिष्ठा और विरासत का सम्मान हो रहा है। इसमें सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका रही है। सोशल मीडिया का ही नतीजा है कि चीन में आज योग की सबसे ज्यादा क्लासेस लग रही हैं। इतना ही नहीं आयुष दुनिया में छा गया है, लोग आयुर्वेद के पीछे भाग रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^