स्टालिन ने 14 भारतीय मछुआरों की रिहाई को लेकर जयशंकर से किया आग्रह
20-Nov-2024 06:02 PM 4836
चेन्नई, 20 नवंबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पिछले 10 महीने पहले पाकिस्तानी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गये तमिलनाडु के सात मछुआरे सहित 14 भारतीय मछुआरों की रिहाई को लेकर बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा और उनसे राजनयिक माध्यमों से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। श्री स्टालिन ने डॉ. जयशंकर को लिखे पत्र में उनका ध्यान गत तीन जनवरी को पाकिस्तानी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गये 14 भारतीय मछुआरों की दुर्दशा की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि मछुआरे गुजरात के पोरबंदर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे और उन्हें पाकिस्तानी नौसेना ने दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए 14 मछुआरों में से 07 मछुआरे तमिलनाडु के हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों को जेल में रखे हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं और उनकी स्थिति या उनकी रिहाई के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी है। उनके परिवार गंभीर भावनात्मक और वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की लंबी अनिश्चितता से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा उनके परिवारों के मुख्य कमाने वाले की अनुपस्थिति ने आश्रित परिवारों के जीवन को दयनीय बना दिया है। उन्होंने कहा, “लंबे समय तक हिरासत में रखे जाने और उनके परिवार की चिंताओं के मद्देनजर आपसे अनुरोध है कि सभी मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक माध्यमों के जरिए इस मामले को ठोस और सार्थक तरीके से उठाया जाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^