स्टालिन ने किया मंत्रियों के विभागों में मामूली फेरबदल
13-Feb-2025 08:29 PM 8923
चेन्नई,13 फरवरी (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को विभागों में मामूली फेरबदल किया। राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की सिफारिश के आधार पर दूध और डेयरी विकास मंत्री श्री आर.एस. राजकन्नप्पन के पास मौजूद खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का विभाग डॉ. के. पोनमुडी को आवंटित किया गया है और उन्हें फिर से वन और खादी मंत्री बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^